Search

 
 
 

घाटशिला : प्रखंड मुख्यालय में मेगा शिविर लगा केसीसी का किया वितरण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड सभागार में गुरुवार को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरण हेतु मेगा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामदास सोरेन ने केसीसी का वितरण किया. कुल 72 लाभुकों के बीच 44.37 लाख का ऋण वितरण किया गया. इस मौके पर विधायक द्वारा पेंशन का स्वीकृति पत्र भी वितरण किया. ग्राम पंचायत पावड़ा से एक परित्यक्त महिला को भी विधायक द्वारा पेंशन स्वीकृति पत्र दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-doctor-anjana-prema-vandana-khalko-became-hod-of-zoology-department-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग की एचओडी बनी डॉ अंजना प्रेमा वंदना खालको
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशाराम महतो, सांख्यिकी पर्यवेक्षक दिलीप कुमार बारिक, प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि सत्य नारायण पुष्टि, मुखिया बनाब मुर्मू, तारा मनी मुंडा, उषा रानी टुडू, पंचायत समिति धरमबहाल, बीटीएम,एटीएम, सभी जनसेवक सहित एसबीआई मऊभंडार, एसबीआई घाटशिला, को-ऑपरेटिव बैंक घाटशिला, केनरा बैंक घाटशिला, एवं सीबीआई घाटशिला के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही