Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मऊभंडार चौक पर खिचड़ी व खीर का हुआ वितरण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मऊभंडार चौक पर गुरुवार को महाभोग का वितरण किया गया. स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों के बीच भी खिचड़ी-खीर वितरित की गई. इससे पूर्व युवाओं ने विधि-विधान से संकटमोचन श्री हनुमान जी की वंदना की. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन किया गया. पूजा उपरांत आरती हुई तथा विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, आईसीसी वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नरेंद्र कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य विजय पांडेय, उप मुखिया रूपेश दूबे, मुरारी यादव, दुर्गेश तिवारी, बिरजू समेत कई गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-block-chief-handed-over-memorandum-to-junior-engineer-of-electricity-department/">मुसाबनी

: प्रखंड प्रमुख ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता को सौंपा ज्ञापन

क्षेत्र की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत और यूनियन नेता एनके राय ने कहा की श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव पर इस तरह का आयोजन किया जाना सराहनीय है. स्थानीय युवाओं द्वारा अपने धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने की दिशा में ऐसे आयोजन आवश्यक है. उन लोगों की प्रार्थना है की संकटमोचन श्री हनुमान सभी के संकट को दूर करें और क्षेत्र में चारों ओर खुशहाली स्थापित करें. वहीं उप मुखिया रूपेश दूबे ने कहा की श्रीराम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव देश-दुनिया में धूमधाम से मनाई जा रही है. हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे यही उनकी कामना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attempt-to-kill-the-rights-of-women-in-womens-university-itself/">जमशेदपुर

: ”महिला विश्वविद्यालय में ही महिला का हक मारने की कोशिश”

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर मुख्य रूप से कुलदीप सिंह, रवि सिंह चौहान, बबलू सिंह, राहुल राम, राहुल नमाता, राजू यादव, आनंद, अमित, संजय, गुड्डू, संतोष, पिक्कू, माणिक महंती, रमेश जयसवाल, राजू सिंह, गौतम महंती, दीपक सिंह समेत काफी संख्या में युवा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही