Search

 
 
 

घाटशिला : विभिन्न प्रखंडों के कुल 26 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच ट्रैक्टर का वितरण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग की ओर से मंगलवार को भूमि संरक्षण कार्यालय परिसर में कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत मिनी ट्रैक्टर एवं रोटावेटर का वितरण किया गया. घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के कुल 26 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच ट्रैक्टर रोटावेटर दिया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहजानंद सिंह ने बताया कि घाटशिला प्रखंड से कुल चार महिला स्वयं सहायता समूह को ट्रैक्टर दिया गया है. इसी प्रकार मुसाबनी तीन, गुड़ाबांधा चार, धालभूमगढ़ तीन, डुमरिया चार, चाकुलिया पांच, बहारागोड़ा के तीन समूह की महिलाओं के बीच ट्रैक्टर एवं रोटावेटर का वितरण किया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-disneyland-fair-will-be-held-in-circus-maidan-from-march-2-many-options-for-swings-will-be-available/">घाटशिला

: सर्कस मैदान में दो मार्च से लगेगा डिजनीलैंड मेला, झूले के मिलेंगे कई ऑप्शन

महिलाएं बन सकेगी स्वावलंबी 

उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत अनुदान पर समूह की महिलाओं को ट्रैक्टर दी जा रही है. इसकी कुल कीमत 6.25 लाख है जबकि समूह की महिलाओं को मात्र 1,26,760 रुपया ही अंशदान देना है. महिलाएं इस ट्रैक्टर से स्वयं खेती करें एवं गांव के लोगों को भी जरूरत पर ट्रैक्टर भाड़े पर दे सकती हैं. इससे जो भी आमदनी होगी उससे महिलाएं स्वावलंबी बनेगी. बहरागोड़ा प्रखंड की आजीविका महिला ग्राम संगठन की महिला अंजू महाकुड ने उपस्थित लोगों के बीच ट्रैक्टर चलाकर दिखाया जिसकी लोगों ने काफी सराहना की. मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, सुनाराम सोरेन, नील कमल महतो, रतन महतो, सतीश सीट, मोहम्मद जलील सहित महिंद्रा कंपनी के डीलरों अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही