Search

 
 
 

घाटशिला : जिला 20 सूत्री सदस्य काल्टू चक्रवर्ती ने सीएम व प्रभारी मंत्री को भेजा ज्ञापन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जिला 20 सूत्री सदस्य काल्टू चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर को पोस्ट द्वारा ज्ञापन भेज कर जिले में 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग की है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि लगातार लोगों की शिकायतें मिल रही हैं कि जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर नहीं मिल पा रहा है. पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण जाति आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र बनाने का काम पूरी तरह से ठप हो गया है. इससे छात्र-छात्राओं को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़े : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-villagers-thrashed-a-person-caught-doing-wrongdoing-died-during-treatment/">बेरमो

: ग्रामीणों की पिटाई से अधेड़ की मौत, तनाव के बाद धारा 144 लागू

लोगों की बहुप्रशिक्षित मांग ब्लड बैंक की स्थापना अधर में लटकी

क्षेत्र की विधि व्यवस्था लचर होने के कारण अपराधिक गतिविधियों में तेजी आने की भी संभावना है. घाटशिला के लोगों की बहुप्रशिक्षित मांग ब्लड बैंक की स्थापना अधर में लटकी हुई है. राजस्व भूमि ऑनलाइन लगान, नाम सुधार व नाम दर्ज न होने आदि की समस्या लोगों के मन में जनप्रतिनिधियों के प्रति उदासीनता का माहौल बन गया है और जिले में विकास कार्य भी पूरी तरह बाधित है. उन्होंने मांग की है कि उक्त मामलों का समाधान किया जाए ताकि जनता को परेशानियों से निजात दिलाया जा सके. इसे भी पढ़े : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dozens-of-vehicles-looted-in-chandwa-jmm-leaders-car-attacked/">लातेहार

: चंदवा में दर्जनों वाहनों से लूटपाट, झामुमो नेता की गाड़ी पर हमला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही