Search

 
 
 

घाटशिला : जिला कांग्रेस मनरेगा विभाग ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (मनरेगा विभाग) के जिला अध्यक्ष तापस चटर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सत्यवीर रजक को प्रधानमंत्री आवास की राशि गबन किए जाने के संबंध में मंगलवार को ज्ञापन सौंपा. इसमें मांग की गई है कि कशीदा पंचायत की प्रत्येक योजनाओं में बीते कई वर्षों से बिचौलिया हावी हैं. इसका जीता जागता उदाहरण पंचायत के गहनडीह गांव के मृतक निर्मल सबर एवं सोमवारी सबर के प्रधानमंत्री आवास का पैसा बिचौलिया द्वारा गबन कर आवास निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है. इसे भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/19-opposition-mps-of-rajya-sabha-were-suspended-by-deputy-speaker-harivansh-for-a-week/">राज्यसभा

के 19 विपक्षी सांसदों पर गाज गिरी, उपसभापति हरिवंश ने एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया
दोनों आदिम जनजाति के लाभुक की मृत्यु भी हो गई है. कई वर्षों से वैसे बिचौलियों पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. उन्होंने एसडीओ से मांग की कि यथाशीघ्र संबंधित बिचौलियों और पदाधिकारी पर उचित कार्रवाई की जाए. अन्यथा कांग्रेस पार्टी आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी. ज्ञापन सौंपने वालों में नीलू दत्ता, उत्तम सिंह, मदन बारीक, विकास बारिक सहित अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही