Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह किसान क्रेडिट कार्ड जागरुकता अभियान आयोजित

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह किसान क्रेडिट कार्ड जागरुकता अभियान का आयोजन शुक्रवार को जगदीश चन्द्र स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडलाधिकारी सत्यवीर रजक, डीसीओ, सीओ राजीव कुमार आदि ने किया. कार्यशाला में जानकारी देते हुए एसडीओ सत्यवीर रजक ने कहा कि कृषि से संबंधित सभी विभाग के लोगों को इस जागरुकता अभियान से जोड़ा गया है. उन्होंने कहा कि बिचौलिया बैंक में फॉर्म जमा करने नहीं जाए. कृषक मित्र किसानों को केसीसी दिलाने का कार्य करें. जेएसएलपीएस के तहत जो कार्य ग्रामीण क्षेत्र में होना है, वो सही स्तर पर नहीं हो रहा है. गांव समाज आगे बढ़ेगा तो काम दिखेगा. पोटका से मत्स्य पालन के लिए जीरा प्राप्त कर सकते हैं. हम टारगेट पूरा करने के लिए धीरे-धीरे गांव की ओर रुख कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bjp-mp-remembered-ajsu-party-as-soon-as-elections-came-near/">चांडिल

: चुनाव नजदीक आते ही भाजपा सांसद को याद आई आजसू पार्टी

जमीन से संबंधित घोषणा पत्र को सरल बनाया गया है - सीओ

[caption id="attachment_691378" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Ghatshila-Karyashala-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यशाला के दौरान उपस्थित किसान मित्र.[/caption] सीओ राजीव कुमार ने बताया की जमीन से संबंधित घोषणा पत्र को सरल बनाया गया है. हमारा देश कृषि प्रधान देश है. गांव के किसानों को कृषि के क्षेत्र में सम्पन्न बनाने का प्रयास सरकार कर रही है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरती बिना एक्का ने कहा कि इस वर्ष अब तक हुई वर्षा खेली के लिए उपयुक्त नहीं है, जिससे खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है. किसानों और विभागीय अधिकारी को एक्टिव हो कर इससे निपटने के लिए तैयार होने की जरूरत है. इस दौरान गुड़ाबांदा के माझिया मार्डी, लेदे धीवर, मसांग मार्डी तीनों किसान को उत्कृष्ट खेती के लिए 30 हजार रुपये दिया गया. मौके पर डीडीएम नवार्ड जस्मिका बास्के, जिला उद्यान पदाधिकारी अणिमा लकड़ा, डीसीओ विजय पी तिर्की, एलडीएम संतोष कुमार, डॉ. देवाशीष, डीपीएम सुजीत बारी, गीता कुमारी, डीएओ मिथिलेश कालिन्दी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही