Search

 
 
 

घाटशिला : आजसू पार्टी का जिला स्तरीय बैठक घाटशिला में संपन्न

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : विभूति संस्कृति मंच कॉलेज रोड स्थित आजसू पार्टी का जिला स्तरीय सम्मेलन गुरुवार को जिला महासचिव बुद्धेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिला सम्मेलन में विभिन्न प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं ने अपने प्रखंड की समस्या को जिला कमेटी के पदाधिकारियों के समक्ष रखा. जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने निर्देश दिया कि 15 जुलाई से पूर्व सभी बूथ कमेटी से लेकर प्रखंड कमेटी तक का गठन कर लें. जिस प्रकार संगठन पूरी तरह निष्क्रिय है वैसे प्रखंड को चिन्हित करते हुए तत्काल प्रखंड अध्यक्ष का गठन करते हुए समाज के ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन के माध्यम से समस्याओं का निराकरण करें. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-civic-committee-honored-the-excellent-students-of-matric-inter/">धनबाद

: नागरिक समिति ने किया मैट्रिक-इंटर के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित

जिला कमेटी ने चुनाव की तैयारी शुरू करने का दिया निर्देश

इसके अलावा जिला कमेटी ने 2024 के चुनाव को देखते हुए अभी से ही अपने-अपने क्षेत्र में तैयारी शुरू करने का निर्देश दिए. जिला कमेटी की बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष मणि भूषण महतो, जिला उपाध्यक्ष वापी डॉन, जिला महासचिव बुद्धेश्वर मुर्मू सहित काफी संख्या में जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही