Search

 
 
 

घाटशिला : जिला मलेरिया पदाधिकारी ने किया डाईनमारी गांव का दौरा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन और जिला मलेरिया पदाधिकारी आनंदिता मित्रा ने गुरुवार को मलेरिया जोन के रूप में चिन्हित झांटीझरना पंचायत के डायईमारी गांव का दौरा किया. इस संबंध में डॉ सोरेन ने बताया कि जिला मलेरिया पदाधिकारी के साथ जिला मलेरिया इंस्पेक्टर श्रवण कुमार, एमपीडब्ल्यू सत्येंद्र कुमार एवं तपन कुमार घोष ने ग्रामीणों की मलेरिया जांच की, जिसमें मलेरिया का एक मरीज मिला. उन्हें तत्काल दवा दी गई एवं ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव को लेकर जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-youth-serious-due-to-high-tension-wire-referred-to-rourkela/">मनोहरपुर

: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर
समय पर दवा उपलब्ध कराने का निर्देश उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि गंदे पानी का जमाव न होने दें, इसमें मलेरिया के मच्छर पनपते हैं. पूरे पंचायत क्षेत्र में डीडीटी पाउडर का छिड़काव पिछले दिनों कर दिया गया है. जिला मालेरिया पदाधिकारी ने बताया कि अभी क्षेत्र में मलेरिया तथा डेंगू के छीटपूट मरीज मिल रहे हैं. उनकी देखभाल के लिए चिकित्सक तथा एमपीडब्ल्यू को निर्देश दिया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर मरीज को चिन्हित कर समय पर दवा उपलब्ध कराएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही