Search

 
 
 

घाटशिला : डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसलटेटिव कमेटी खड़गपुर रेल मंडल ने की डीआरएम संग बैठक

 
Ghatshila : डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसलटेटिव कमिटी खड़गपुर रेल मंडल की नई कमिटी की पहली बैठक खड़गपुर में डीआरएम मनोरंजन प्रधान की अध्यक्षता मे संपन्न हुई. बैठक में छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएसन के जिला सचिव सह कमिटी के सदस्य फकीर चंद अग्रवाल ने यात्री हित में कई मांगे रखी. जिस पर अधिकारियों ने विस्तार से चर्चा के बाद अधिकांश मांगों को पूरा करने पर अपनी सहमति दे दी. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/jamshedpur-water-level-decreased-by-12-5-feet-in-dimna-lake-farmers-worried/">पटमदा

: डिमना लेक में 12.5 फीट घटा जलस्तर, किसान चिंतित

घाटशिला स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज की मांग की गई

कमिटी के नव मनोनीत सदस्य फकीर चंद अग्रवाल ने घाटशिला स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज की मांग रखते हुए बताया कि अभी वर्तमान में जो ओवरब्रिज है काफी पुराना है. इसकी सीधी चढ़ाई होने से बड़े बुजुर्ग और महिलाओं को काफी परेशानी होती है. इस पर चर्चा के बाद अधिकारियों ने नया ओवरब्रिज लिफ्ट के साथ बनाने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़े :  जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-yoga-practice-was-done-to-the-students-at-padmavati-jain-saraswati-shishu-vidya-mandir/">जगन्नाथपुर

: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्रों को कराया गया योगाभ्यास

घाटशिला प्लेटफार्म पर बोगी इंडिकेटर लगाने की मांग को मिली मंजूरी

उन्होंने घाटशिला स्टेशन में कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से आरक्षण टिकट की बिक्री बढ़ने के कारण आरक्षण काउंटर का समय रात आठ बजे तक करने की मांग की है. इस पर अधिकारियों ने आरक्षण काउंटर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक करने की बात कही. साथ ही उन्होंने घाटशिला प्लेटफार्म पर बोगी इंडिकेटर लगाने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि यहां कई लंबी दूरी के एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री चढ़ते है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-after-a-lot-of-humility-the-family-members-of-the-martyr-ganesh-agreed/">बहरागोड़ा

: काफी मान-मनौव्वल के बाद माने शहीद गणेश के परिजन
लेकिन ट्रेन का ठहराव कम रहने और बोगी की स्थिति का पता नहीं होने से अफरा-तफरी मच जाती है. बोगी इंडिकेटर बहुत ही जरूरी है.  उनकी मांगों पर भी अधिकारियों ने अपनी सहमति दे दी है. बैठक के बाद फकीर चंद अग्रवाल ने उनके द्वारा बैठक में रखी गई अधिकांश मांगों को पूरा किए जाने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा घाटशिला में यात्रियों को अच्छी से अच्छी सुविधा मिले. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-rjd-raises-question-on-police-working-style/">रांची

हिंसाः आरजेडी ने पुलिसिया कार्यशैली पर उठाया सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही