Ghatshila : लगातार में 26 मई को छपी खबर के बाद दिव्यांग 80 वर्षीय वृद्धा पोमा मार्डी को शनिवार को प्रखंड कार्यालय के बाल विकास परियोजना लिपिक कार्यालय की ओर से एक ट्राई सािकिल दी गई. इस मौके पर सहदेव मुंडा, देवानी साव, सुमन कल्याण, गोहला पंचायत की पूर्व उपमुखिया चंद्राई हांसदा और ग्रामीण उपस्थित थे. दूसरी ट्राई साइकिल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दी. दो ट्राई साइकिल पाकर वृद्धा का चेहरा खुशी से खिल उठा. मुसाबनी प्रखंड की गोहला पंचायत के ढोड़ासाईं निवासी असहाय दिव्यांग वृद्धा पोमा मार्डी ट्राई साइकिल के अभाव में रेंगते हुए पानी लाने को विवश थी. [caption id="attachment_319676" align="aligncenter" width="360"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Ghatshila-Trai-Cycel-1-360x180.jpg"
alt="" width="360" height="180" /> पहले घिसट कर ढोना पड़ता था पानी.[/caption]
इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-arrested-for-assault-in-a-dispute-over-bathing-in-rangamatia-village/">सरायकेला:
रांगामाटिया गांव में नहाने के विवाद में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार कुणाल षाड़ंगी द्वारा ट्राई साइकिल देने के अवसर पर गोहला पंचायत के मुखिया पर्वत हांसदा, पंचायत समिति सदस्य वंदना पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिहिर शेखर पाल, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबलू पातर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश माहली, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप पाल, वार्ड सदस्य इंद्रजीत भकत, सुनील पातर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment