Search

 
 
 

घाटशिला : चुडिंदा के दिव्यांग रैयतदार ने सीओ से खारिज दाखिल नहीं करने की लगाई गुहार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : चुडिंदा गांव के दिव्यांग रैयतदार कालीपदो भगत ने बुधवार को अंचलाधिकारी राजीव कुमार से मुलाकात कर गौरीशंकर आचार्य द्वारा बेची गई जमीन का दाखिल खारिज नहीं करने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के शंकोसाई का रहने वाला गौरी शंकराचार्य ने उनसे 1 एकड़ 70 डिसमिल जमीन बेचने का पावर ऑफ अटॉर्नी लिया था. उसने पूरी जमीन बेच दी, परंतु हमें एक पैसा नहीं दिया है. इस मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के पास गुहार लगाई. अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा 7 फरवरी 2023 को नोटिस के माध्यम से उसे कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-kudmi-samaj-will-organize-blood-donation-camp-on-the-martyrdom-day-of-nirmal-mahto/">जमशेदपुर

: निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आदिवासी कुड़मी समाज आयोजित करेगा रक्तदान शिविर
इसके बाद भी दो बार उसे नोटिस पर बुलाया गया, परंतु वह नहीं आया. तीसरी बार एसडीओ के द्वारा मेरे पक्ष में फैसला करते हुए उसके पावर ऑफ अटॉर्नी को रद्द कर दिया गया. शेष बची 64 डिसमिल जमीन का मालिकाना हक दिया. उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी से यदि किसी को जमीन बेचता है तो जमीन का दाखिल खारिज ना किया जाए. अंचलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि लिखित आवेदन दें निश्चित रूप से अंचल कार्यालय उनकी मदद की जाएगी. उन्हें तत्काल इस संबंध में राजस्व कर्मचारी एवं अमीन को नजर रखने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही