Search

 
 
 

Ghatshila: सोना देवी विश्वविद्यालय में दीपावली महोत्सव का आयोजन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के ऑडिटोरियम में मंगलवार को विद्यार्थियों ने दीपावली महोत्सव का आयोजन किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच अलग-अलग थीम पर प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई.

रंगोली व पोस्‍टर मेकिंग प्रतियोगिता

रंगोली प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया. रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप सी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. दूसरी प्रतियोगिता पोस्टर मेकिंग की हुई इसमें छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरुकता थीम पर आधारित पोस्टर बनाई. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ग्रुप डी की टीम विजेता रही.

सभी ने पारंपरिक भोजन का आंनद लिया

इस मौके पर विद्यार्थियों ने खाने की चीजों के स्टॉल लगाये यहां सभी ने पारंपरिक भोजन का आंनद लिया. इस अवसर पर जज के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद व कई फैकल्टी मेंबर  शामिल हुए. कल्चरल कमेटी के संयोजिका अर्चना सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने दीपावली महोत्सव को  सफल बनाया. इसे भी पढ़ें : घुसपैठ">https://lagatar.in/decisive-fight-will-be-fought-against-infiltration-nrc-will-be-implemented/">घुसपैठ

के खिलाफ लड़ी जाएगी निर्णायक लड़ाई, लागू होगा एनआरसी – बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही