Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों ने तंबाकू निषेध की ली शपथ

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में बुधवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. इस मौके पर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू ने कर्मचारियों को तंबाकू से दूर रहने शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से इंसान अंदर ही अंदर खोखला हो जाता है तथा कई तरह की बीमारियां उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लेती है. इसलिए हम सभी शपथ लेते हैं कि अपने कार्य क्षेत्र में ना तंबाकू का सेवन करेंगे और ना ही किसी को तंबाकू सेवन करने देंगे. इसके अलावे अन्य कई बिंदुओं पर भी कर्मचारियों ने शपथ लिया. डॉक्टर टुडू ने कहा की अस्पताल परिसर में तंबाकू सेवन करते हुए पाए जाने पर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा. मौके पर बीपीएम मयंक कुमार, बंटी सिंह सहित एएनएम, सहिया तथा स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-workshop-on-national-adolescent-health-and-education-program-in-womens-college/">चाईबासा

: राष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ्य एवं शिक्षा कार्यक्रम पर महिला कॉलेज में कार्यशाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही