Search

 
 
 

घाटशिला : डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्कार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के चिकित्सक बुधवार को एक दिन का कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहे. हालांकि इस दौरान आकस्मिक सेवा के लिए डॉ एस के झा अस्पताल में मौजूद थे. कार्य बहिष्कार के संबंध में अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंकर टुडू ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर एक दिन के कार्य बहिष्कार पर चिकित्सक हैं. चिकित्सकों की मांग है कि सरकार डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट झारखंड में लागू करें. कारण की चिकित्सकों पर आए दिन हमले होते रहते है ऐसे में चिकित्सक अपने को काफी असहज महसूस करते हैं. ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट और भी ज्यादा जरूरी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-with-the-efforts-of-tata-steel-sculptor-chito-dey-is-bringing-alive-the-in-situ-rock/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील के प्रयास से सीटू रॉक को जीवंत कर रहे हैं मूर्तिकार चितो डे

गंभीर मरीजों का किया गया इलाज

सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में सेवा देने वाले डॉक्टर खुद को अकेला महसूस करते हैं. इसलिए सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द सुरक्षा कानून लागू करें ताकि डॉक्टर अपने को सुरक्षित महसूस करते हुए निर्भीक होकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में भी अपनी सेवा दे सके. वैसे बुधवार को रेलवे में कार्यरत ठेका मजदूर झाड़ग्राम निवासी मोहित महतो कार्य के दौरान घायल हो गए थे. अनुमंडल अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें एमजीएम रेफर किया गया है. इसके अलावा अन्य कई आकस्मिक मरीजों का इलाज किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही