Search

 
 
 

घाटशिला : कुत्ते ने 14 लोगों को किया जख्मी, छह एमजीएम रेफर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के बनकटी एवं फुलपाल गांव में सोमवार की देर रात कुत्ते ने लगभग 14 लोगों को काटा. सभी जख्मी एक-एक कर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचे. वहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर रूप से जख्मी छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि भोजन करने के बाद कुछ लोग आंगन में तो कुछ लोग घर के बाहर सोये हुए थे. अचानक रात के 11 बजे कुत्ता एक के बाद एक लोगों को अपना शिकार बनाने लगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Ghatshila-Kutta-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-suksari-and-surrounding-villagers-are-troubled-by-the-mischief-of-wild-elephants/">चांडिल

: जंगली हाथियों के उत्पात से परेशान हैं सुकसारी व आसपास के ग्रामीण
घटना में सलेहा खातून, राजू टुडू, शेख एहसान, आमना खातून सहित अन्य दो लोगों को गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण मंगलवार को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है. कुरूना बीवी, नजमा खातून, रमणी टुडू, सुखदेव टुडू, राजू कालिंदी, सुधीर हेंब्रम आदि लोगों को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया. लोगों ने बताया कि कुत्ते ने सलेहा खातून के हाथ के चमड़े, मांस तथा नस नोंच कर अलग कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. इसके अलावा राजू टूटू के कंधे एवं पांव में कई टांके लगाए गए हैं. कुत्ते के आतंक से गांव के लोग काफी सहमे और डरे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही