Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : दूरदर्शन की टीम ने धातकीडीह विद्यालय का किया दौरा

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बच्चों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु विद्यालय में बेहतर माहौल विकसित करने व विद्यालय में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धातकीडीह ने इलाके में विशेष पहचान बनाई है. सोमवार को दूरदर्शन की टीम ने विद्यालय का दौरा किया. इस दौरान टीम ने विद्यालय में चलाए जा रहे माहवारी स्वच्छता अभियान, पैडबैंक, एक पैड एक पेड़ अभियान, इंसीनरेटर व अन्य शैक्षणिक अभियानों के संबंध में विद्यालय के बच्चों, ग्रामीण महिलाओं व प्रधानाध्यापक साजिद अहमद का साक्षात्कार लिया. इस दौरान झारखंड के पैडमैन के नाम से जाने वाले निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ेंचांडिल">https://lagatar.in/chandil-high-court-ordered-to-postpone-the-election-of-block-head/">चांडिल

: हाईकोर्ट ने दिया प्रखंड प्रमुख का चुनाव स्थगित करने का आदेश

"वेलडन इंडिया" का प्रसारण डीडी झारखंड चैनल पर होगा

सभी ने अपने अनुभवों को दूरदर्शन के साथ विस्तार से साझा किया. बताया कि किस तरह अभियानों के माध्यम से बच्चों व ग्रामीणों में माहवारी स्वच्छता, जेंडर, महिला व किशोरी स्वास्थ्य, पर्यावरण मुद्दों के प्रति बेहतर समझ बनी है. समाज को प्रेरणा देने वाले विशेष कहानियों पर आधारित दूरदर्शन के प्रसिद्ध कार्यक्रम "वेलडन इंडिया" के तहत एपिसोड की शूटिंग की गई. कार्यक्रम का प्रसारण डीडी झारखंड पर आगामी 31 जुलाई को दोपहर 2 बजे किया जाएगा. दूरदर्शन की टीम के विद्यालय आने की सूचना पाकर बच्चे व शिक्षक सुबह से ही उत्साहित थे. इसे भी पढ़ेंमुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-block-development-officer-held-a-meeting-regarding-horticulture/">मुसाबनी

: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बागवानी को लेकर की बैठक

दूरदर्शन की टीम का विद्यालय में किया गया स्वागत

वेलडन इंडिया की टीम में कार्यक्रम के डायरेक्टर पंकज सिन्हा, होस्ट सुशांत कुमार, सागर पांडे, कैमरामैन व तकनीकी सहायक शामिल थे. विद्यालय में टीम का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया. टीम के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया. मौके पर शिक्षक बापी पाल, निखिल रंजन धवारिया, शिक्षिका सीनगो सोरेन, बाल संसद के सदस्यगण, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सोनामनी मुर्मू, भूतपूर्व छात्रा संगीता मुर्मू, रानी मुर्मू, प्रिया सोरेन व अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही