Search

घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के लिए दोहरा उत्सव

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला के लिए उपलब्धियों का सिलसिला जारी है. विद्यालय के 6 छात्रों कक्षा 10वीं से प्रतीक राज, मेघा शर्मा, सागर बिषयी, तुषार दास और कक्षा नौवीं से सायोनिका महतो और अविनाश कुमार साव को राज्य स्तरीय प्रौद्योगिकी चैलेंज हैकाथॉन में अंतिम दौर के लिए चुना गया है. सीएसआईआर भारत के सर्वोच्च विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय का संस्थान है. जिसके तहत औद्योगिक अनुसंधान और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाता है. इस प्रतियोगिता के अंतिम प्रतिभागी 25 अप्रैल को सीएसआईआर राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) जमशेदपुर में जाने-माने वैज्ञानिकों के एक पैनल के समक्ष खेती, मत्स्य पालन, पोषण और स्वास्थ्य उद्योगों को लाभ पहुंचाने वाले एआई उपक्रमों जैसे विभिन्न विषयों पर अपने अभिनव विचार प्रस्तुत करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arpan-family-provided-ration-material-in-shradh-ceremony-and-marriage/">जमशेदपुर

: अर्पण परिवार ने श्राद्धकर्म एवं शादी में राशन सामग्री उपलब्ध कराया
कक्षा नौवीं के छात्र अविनाश कुमार साव को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय आजादी का अमृत महोत्सव-जिज्ञासा क्विज 2023`` के लिए भी चुना गया है. विद्यालय परिवार छात्रों की उपलब्धि से अभिभूत है और उनकी आगे की तैयारी के लिए पूरी तरह से सहायता कर रहा है. प्रधानाचार्या नीलकमल सिन्हा ने छात्रों को प्रोत्साहित किया एवं उनके संरक्षक शिक्षकों अनूप कुमार पटनायक और सुमिता भट्टाचार्य तथा उनके माता-पिता को उनके बौद्धिक विकास को विभिन्न तरीकों से पोषित करने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने के लिए आभार व्यक्त किया प्रबंधक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार कहा कि विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया और समय-समय पर कई ख्याति अर्जित की जिससे घाटशिला का नाम रोशन किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp