Search

घाटशिला : डॉक्टर्स डे पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किए जाएंगे डॉ. शंकर टुडू

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्वी सिंहभूम जिला के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ को डॉक्टर्स डे पर सम्मानित किया जाएगा. इसे लेकर सीएस कार्यालय से सूची जारी की गई है.  सूची में घाटशिला अनुमंडल में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एकमात्र चिकित्सक सह उपाधीक्षक अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के डॉ. शंकर टुडू का नाम शामिल किया गया है. इसके अलावा सदर अस्पताल खासमहल जमशेदपुर के डॉ. आलोक रंजन महतो, एएनएम संगीता कुमारी तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सुंदरनगर जुगसलाई की सीएचओ नमिता कुमारी भी शामिल है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-blood-donation-camp-will-be-held-in-bhatkunda-panchayat-on-june-30/">चाकुलिया

: भातकुंडा पंचायत में 30 जून को लगेगा रक्तदान शिविर

आगे भी बेहतर कार्य करते रहेंगे - टुडू 

इस संबंध में डॉ. शंकर टुडू से ने कहा कि सिविल सर्जन कार्यालय से जानकारी मिली है की रांची में आयोजित डॉक्टर सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा. ये हम लोगों के लिए काफी गौरव की बात है कि इस सम्मान के लिए हम लोगों को नामित किया गया है. इस तरह से सम्मान मिलने से और बेहतर कार्य करने की ऊर्जा मिलती है. आगे भी चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-blood-donation-camp-will-be-held-in-bhatkunda-panchayat-on-june-30/">चाकुलिया

: भातकुंडा पंचायत में 30 जून को लगेगा रक्तदान शिविर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//