Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : डीआरडीए निदेशक ने रूर्बन मिशन को लेकर की समीक्षा बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : डीआरडीए निदेशक सौरभ कुमार ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक कर रुर्बन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने घाटशिला के काशिदा एवं धरमबहाल पंचायत में इस मिशन के तहत संचालित योजनाओं के बारे मं सम्बंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली. सौरभ कुमार ने कहा कि घाटशिला प्रखंड के दो पंचायत में रुर्बन मिशन के तहत लेमन ग्रास प्लांट, मुर्मी पालन, ईट प्लांट, मुनगा की खेती, सिलाई सेंटर, फुल की खेती की जा रही है. लेकिन कई योजना या तो अधुरी पड़ी है या तो कार्य काफी धीमा चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-students-of-arka-jain-university-selected-in-it-company-wipro/">जमशेदपुर

: अर्का जैन यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों का आईटी कंपनी विप्रो में चयन

योजना प्रभावित होने पर कार्रवाई का निर्देश

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में सरकार का पैसा लगा है. इन्हें हर हाल में पुरा करें और कार्य में प्रगती लाए, ताकी अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सके. योजना की प्रगती प्रभावित हुई तो संबंधित अधिकारी के साथ-साथ लाभुक पर भी कारवाई तय है. लाभुक को किसी प्रकार की कोई दिक्तक होती है तो वह तत्काल उनसे संपर्क कर सकते है. लेकिन बहानेबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक के बाद निदेशक ने कई योजनाओं का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को दिशा-निर्देश दिया. बैठक में बीडीओ कुमार एस अभिनव, जेएसएलपीएस के शिवदास घोष, योजना से संबंधित बीपीएम, सीएलएफ के महिला समुह की महिलाएं और लाभुक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही