Search

 
 
 

घाटशिला : शहरी क्षेत्र के 3 पंचायत में 5 दिन बंद रहेगी पेयजल आपूर्ति

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के दहीगोड़ा स्थित पेयजल आपूर्ति विभाग की ओर से बनाये गये पानी टंकी की 17 मार्च से 21 मार्च तक सफाई की जाएगी. इस वजह से पांच दिनों तक पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी. यह जानकारी पावड़ा पंचायत की मुखिया पार्वती मुर्मू ने दी है. उन्होंने कहा कि 17 मार्च से 21 मार्च तक टंकी की साफ सफाई किए जाने के कारण पावड़ा एवं गोपालपुर पंचायत के लगभग 20,000 से अधिक लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं होगी. गोपालपुर की मुखिया शांखी हांसदा ने लिखित आवेदन देकर घाटशिला पंचायत के मुखिया प्रफुल्ल चंद्र हांसदा, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों को भी जानकारी दी है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-irfan-raised-issue-108-ambulance-scheme-banna-gupta-replied/">बजट

सत्र : इरफान ने उठाया 108 एंबुलेंस योजना का मुद्दा, बन्ना गुप्ता ने दिया जवाब
ताकि क्षेत्र के लोग पेयजल आपूर्ति के लिए परेशान ना हों. उन्होंने बताया कि काफी दिनों से टंकी की सफाई नहीं होने से काफी अधिक गंदगी टंकी में जमा हो गई थी. क्षेत्र के लोगों को 22 मार्च से नियमित पेयजल आपूर्ति की जाएगी. ज्ञात हो कि पेयजल आपूर्ति का संचालन एवं रख-रखाव 3 पंचायत के मुखिया एवं जलसहिया के जिम्मे है. तकनीकी खराबी होने पर पेयजल आपूर्ति विभाग का तकनीकी विभाग मरम्मत करता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही