Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : दक्षिण-पूर्व रेलवे के डीआरएम ने विभिन्न स्टेशनों का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर मंडल के प्रबंधक मनोरंजन प्रधान ने गुरुवार की शाम को चाकुलिया से लेकर रखा माइन्स तक के रेलवे स्टेशन सहित थर्ड लाइन तथा रेलवे अंडरपास का निरीक्षण किया. दौरे के क्रम में खड़गपुर मंडल के कई रेल पदाधिकारी उपस्थित थे. डीआरएम सर्वप्रथम चाकुलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पर उन्होंने अंडर पास में जलजमाव की समस्या को देखा एवं संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द निदान करने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-teacher-parent-meeting-organized-in-kasturba-vidyalaya/">गालूडीह

: कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक की बैठक आयोजित

थर्ड लाइन कार्य का किया निरीक्षण

इसके बाद वहां से सीधे कोकपाड़ा रेलवे अंडर पास का निरीक्षण किया वहां भी जल जमाव की समस्या देखने को मिला. घाटशिला रेलवे स्टेशन तथा आसपास में चल रहे थर्ड लाइन कार्य का निरीक्षण कर संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये व जल्द से जल्द कार्य पूरा करने को कहा. इसके बाद उनका काफिला राखा माइंस रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां पर भी निरीक्षण किये. दौरे के क्रम में उनके साथ सीनियर डीएम खड़गपुर सचिंद्र वर्मा, डीसीएम खड़गपुर जी मृणाल, सीनियर डीएम सीनियर डीजे, केएफसी सीआई, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही