Search

 
 
 

Ghatshila: नामांकन में वाहनों के काफिले से एनएच पर कई किलोमीटर का लगा लंबा जाम

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में शक्ति प्रदर्शन करते हुए हजारों गाड़ियों का काफिला लेकर विभिन्न दल के प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे थे. इसके कारण एनएच 18 फोरलेन पर गुरुवार को फूलडूंगरी चौक से लेकर फूलपाल ओवर ब्रिज तक सड़क के दोनों किनारे लगभग चार किलोमीटर तक लंबा जाम लग रहा. दोपहर लगभग 1 बजे से 3 बजे तक जाम में लोग फंसे रहे. इस जाम में एंबुलेंस से लेकर बच्चों के स्कूल वाहन सड़क पर रेंगते रहे.

इन्‍होंने किया नामांकन

बहरागोड़ा एवं घाटशिला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी एवं बाबूलाल सोरेन ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ घाटशिला अनुमंडल कार्यालय मैं अपना परिचय दाखिल किया. उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपक प्रकाश, ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव समेत कई भाजपा के वरीय नेता मौजूद थे.

घाटशिला से नामांकन करने वाले प्रत्याशी

1.सूर्य सिंह बेसरा, झारखंड पीपुल्स पार्टी. 2.बाबूलाल सोरेन, भारतीय जनता पार्टी. 3.पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) 4.इंद्रजीत मुर्मू, भारत आदिवासी पार्टी.

बहरागोड़ा से नामांकन करने वाले प्रत्याशी

1.दिनेशानंद गोस्वामी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2.समीर कुमार मोहंती, झारखंड मुक्ति मोर्चा. 3.दिनेश महतो, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा. 4.अमर कुमार भकत, भागीदारी पार्टी. 5.सनत कुमार महतो, बहुजन समाज पार्टी. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/alisha-of-chaibasa-became-the-winner-of-election-quiz/">रांची:

चुनाव क्विज की विजेता बनीं चाईबासा की अलीशा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही