Search

 
 
 

Ghatshila : विधायक के प्रयास से दामपाड़ा क्षेत्र के खरस्वाती नदी में डायवर्सन रोड बनाना शुरू

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : दामपाड़ा क्षेत्र में खरस्वाती नदी पर हो रहे पुलिया निर्माण का डायवर्सन पिछले दिनों बह गया था. छोटा जमुना और भदुआ के ग्रामीणों ने डायवर्सन रोड के लिए विधायक रामदास सोरेन से गुहार लगाई थी. डायवर्सन रोड बुधवार से बनाने का काम शुरू हो गया है. उस रोड से प्रभावित ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कई गांव के लोग घाटशिला मुख्यालय से कट गए थे. विधायक की पहल पर कार्य शुरू हो गया है, इससे अब ग्रामीणों को मुख्यालय तक जाने में आसानी होगी. ग्रामीणों में इससे खुशी का माहौल है. बता दें कि पिछले दिन विधायक पुलिया निर्माण की प्रगति को देखने गए थे. इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की तो विधायक ने तत्काल वहीं से मोबाइल पर संवेदक को दो दिनों के अंदर डायवर्सन रोड बनाने का निर्देश दिया था. मौके पर युवा नेता बलराम मांडी, माधव दास , मेघराय टुडू, विजय टुडू, बाघराय टुडू, दिकु टुडू आदि ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Goilkera">https://lagatar.in/goilkera-hemant-soren-government-just-cheated-people-by-lying-sudesh-mahato/">Goilkera

: हेमंत सोरेन सरकार ने लोगों को झूठ बोलकर सिर्फ ठगा – सुदेश महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही