Search

 
 
 

Ghatshila : शिक्षकों के प्रयास से झांटीझरना पंचायत के 90 प्रतिशत बच्चों को दी गई पोलियो की दवा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को लेकर रविवार की छुट्टी के बावजूद सारे विद्यालय खुले थे. इसके लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांटीझरना के शिक्षक डॉ. कमर अली, दीपक कुमार महतो तथा मनीष कुमार ओझा ने झांटीझरना पंचायत के सारे गांव में भ्रमण कर घर-घर जाकर लोगों को पोलियो के विरुद्ध जागरूक किया और वैक्सीन की जानकारी दी तथा पोलियो बूथ पर आकर 0 से 5 वर्ष बीच के छोटे बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया. सभी बच्चों ने आंगनबाड़ी पहुंचकर पोलियो की खुराक ली. इसके लिए झांटीझरना पंचायत में सात बूथ बनाए गए थे जहां 80 से 90 प्रतिशत बच्चों को दोपहर 2 बजे तक खुराक दे दी गई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-national-karam-mahotsav-on-15th-at-gopal-maidan-governor-will-be-the-guest/">Jamshedpur

: गोपाल मैदान में राष्ट्रीय करम महोत्सव 15 सितम्बर को, राज्यपाल होंगे अतिथि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही