Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : 11वीं की परीक्षा केंद्र दूसरे प्रखंड में बनाए जाने से परीक्षार्थियों को हुई परेशानी

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा सोमवार से आयोजित 11वीं की परीक्षा का परीक्षा केंद्र एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड में बनाए जाने से अभिभावकों में काफी नाराजगी है. अभिभावकों का आरोप है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने एक बार भी बच्चों के बारे में नहीं सोचा कि घाटशिला प्रखंड के बच्चों का परीक्षा केंद्र दूसरे प्रखंड में क्यों बनाया गया, जबकि दूसरे प्रखंड का परीक्षा केंद्र घाटशिला में बनाया गया है. क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी व चिलचिलाती धूप में अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र पहुंचा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : शराब">https://lagatar.in/victims-family-will-get-4-lakh-compensation-on-written-oath-of-not-drinking-alcohol-nitish-kumar/">शराब

नहीं पीने की लिखित शपथ पर पीड़ित परिजन को मिलेगा 4 लाख मुआवजा : नीतीश कुमार
अभिभावकों का कहना है कि इस संबंध में कम से कम झारखंड अधिविद्य परिषद के अध्यक्ष से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को बात कर गृह प्रखंड में ही परीक्षा केंद्र बनाया जाना चाहिए था, परंतु ऐसा जनप्रतिनिधियों ने नहीं किया. अभिभावक एवं परीक्षार्थी को उनके हाल पर छोड़ दिया. ज्ञात हो कि सोमवार को प्रथम पाली में साइंस एवं कॉमर्स की परीक्षा तो किसी तरह से परीक्षार्थियों ने दी, परंतु कला संकाय की परीक्षा द्वितीय पाली में होने से अभिभावक एवं 11वीं के परीक्षार्थियों को चिलचिलाती धूप में परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही