Search

 
 
 

घाटशिला : लैम्पस की लापरवाही के कारण किसानों को हो रही परेशानी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला लैम्पस की लापरवाही का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है. इससे किसान काफी परेशान हैं. इस मामले को लेकर शनिवार को बांकी पंचायत के किसान धीरेंद्र नाथ पातर ने विधायक रामदास सोरेन के प्रतिनिधि जगदीश भगत को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया है कि गलतियों में जल्द सुधार किया जाए. उन्होंने बताया कि पंचायत के लगभग 35 किसानों का रजिस्ट्रेशन घाटशिला लैम्पस में कर दिया गया है. जबकि बांकी में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला गया है. बांकी से घाटशिला लैंपस तक धान लेकर आने में काफी अधिक खर्च हो जाएगा. उन्होंने आग्रह किया कि जल्द से जल्द उन लोगों का रजिस्ट्रेशन बाकी लैंपस में ही किया जाए ताकि वे आसानी से धान बेच सकें. विधायक प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द किसानों की समस्या दूर कर दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-woman-scorched-while-heating-fire-referred-to-baripada/">बहरागोड़ा

: आग तापने के दौरान महिला झुलसी, बारीपदा रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही