Search

घाटशिला : भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल, लोग घरों में दुबकने पर मजबूर

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में तापमान अपने चरम पर है. गुरुवार की दोपहर 1 बजे तक क्षेत्र का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी बीच कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्र-छात्राओं की स्कूल से छुट्टी हुई. धूप में झुलस रहे बच्चे कह रहे थे अंकल हमें भी गर्मी लगती है सरकार द्वारा इस तरह का भेदभाव किया जा रहा है. कक्षा आठवीं तक के बच्चों को छुट्टी दी गई है. क्या हम सभी मासूम बच्चे नही हैं. गर्मी कम होने तक हमारी भी कक्षाएं बंद होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-one-lakh-cash-and-two-lakh-jewelery-stolen-in-dhirajganj/">आदित्यपुर

: धीराजगंज में एक लाख नगद व दो लाख के आभूषण की हुई चोरी

गर्मी से बेहाल हैं लोग

ज्ञात हो कि सरकार की तरफ से कक्षा आठवीं तक के लिए 17 जून तक छुट्टी घोषित कर दी गई है. जबकि कक्षा नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं खुली हुई है. प्रचंड गर्मी के कारण दोपहर के पहले ही शहर की सड़कें पूरी तरह सुनसान हो जा रही हैं. सरकारी कार्यालय में आने वाले लोग शीतल पेय तथा पेड़ की छांव का सहारा लिए हुए दिखाई दिए. वैसे भी प्रखंड मुख्यालय तथा अनुमंडल मुख्यालय में काफी कम संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं. बहुत जरुरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp