Search

Ghatshila : वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को मिलेगा 75 प्रतिशत से अधिक अनुदान

  • मुसाबनी में झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में महासचिव रघुनाथ सिंह ने बताया
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक शनिवार को गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी सभागार में मोर्चा के अध्यक्ष मंडल के सदस्य महात्मा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. मोर्चा की बैठक को संबोधित करते संघर्ष मोर्चा के महामंत्री रघुनाथ सिंह ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों को वित्तीय वर्ष 2024 -25 से 75 प्रतिशत अधिक अनुदान की राशि मिलेगी. इसका संलेख तैयार हो गया है. जिसे कैबिनेट में भेजने की तैयारी है. उन्होंने सभी इंटर कॉलेज एवं हाई स्कूल के प्रधानाध्यापकों व सचिव से आग्रह किया कि सभी लोग अपने-अपने संस्थान का स्थायी प्रस्वीकृति अवश्य करवा लें. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-75th-van-mahotsav-celebrated-in-hadimara-village-of-sonuva/">Chakradharpur

:  सोनुवा के हाड़ीमारा गांव में मना 75वां वन महोत्सव
सरकार वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने के दिशा में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने का भी प्रस्ताव है. जिस पर कार्मिक विभाग में संचिका बढ़ाई गई है. इसके अलावा शिक्षकों के खाता में अनुदान की राशि भेजने पर भी मंत्री ने विभाग को पीत पत्र लिखा है. जिस पर जल्द निर्णय ले लिया जाएगा. बैठक को मोर्चा के संयोजक कुंदन कुमार सिंह, महात्मा सिंह आदि ने भी संबोधित किया. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के महासचिव रघुनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक कुंदन कुमार सिंह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सचिव बाबूलाल सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया. इसे भी पढ़ें :  गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mla-laid-the-foundation-stone-of-47-roads-in-the-corporation-area/">गिरिडीह

: विधायक ने निगम क्षेत्र में 47 सड़कों का किया शिलान्यास
विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं सभी इंटर कॉलेज व माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल व प्रधानाध्यापक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सीमा कल्याणी, यामीनी कांत महतो इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल संजू राय, जेएनडी इंटर कॉलेज धालभूमगढ़ के सुजीत उपाध्याय, अमिताभ रथ, एसकेजेजे इंटर कॉलेज के दुखु सिंह हो, आसाबनी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल जमुना गोप, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रभारी प्राचार्य इंद्रदेव झा ,यामीनी कांत महतो हाई स्कूल की प्रिंसिपल जितिका महतो सहित काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं बैठक में उपस्थित थे. स्वागत भाषण इंटर कॉलेज के प्रिंसीपल शिव पूजन सिंह चौहान ने दिया. मंच का संचालन मुरारी प्रसाद सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-ichagarh-has-become-a-safe-haven-for-illegal-businessmen/">Chandil

 : अवैध धंधेबाजों के लिए सुरक्षित शरणस्थली बना ईचागढ़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp