Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : ताम्र नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला सहित ताम्र नगरी में शनिवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद को लेकर पहले से ही तैयारियां कर ली थी. शनिवार सुबह पूर्व निर्धारित समायानुसार घाटशिला मुस्लिम बस्ती जामा मस्जिद, कामगार साह मस्जिद नवाब कोठी, मऊभंडार ईदगाह एवं फूलपाल मस्जिद में बच्चे, जवान तथा बुजुर्गों ने नमाज अदा की. घाटशिला जामा मस्जिद के इमाम कारी जमालुद्दीन जफर मिसवाही, कामगार साह मस्जिद नवाबकोठी के इमाम मोहम्मद जियाउद्दीन, फुलपाल मस्जिद के इमाम साहब राजाब अली ने समुदाय के लोगों को ईद की नमाज अदा कराई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-power-releases-a-film-on-the-theme-of-invest-in-our-planet/">जमशेदपुर:

टाटा पावर ने “हमारे ग्रह में निवेश” की थीम पर आधारित फिल्म की रिलिज

एक दूसरे को लगे लगा कर दी ईद की बधाई

[caption id="attachment_616140" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Ghatshila-Eid-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई देते लोग.[/caption] नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई देते हुए मुल्क की सलामती की दुआ की. मेहमान नवाजी का दौर शाम तक लच्छा, बिरयानी एवं अन्य लजीज व्यंजन के साथ चलता रहा. लोगों ने त्योहार का जमकर लुत्फ उठाया. त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. सभी मस्जिदों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. घाटशिला मस्जिद में थाना प्रभारी विमल किंडो, मऊभंडार ईदगाह में ओपी प्रभारी सोनू कुमार, दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य दंडाधिकारी एवं पुलिस बल मस्जिदों पर तैनात थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही