Search

 
 
 

घाटशिला : क्षेत्र में ईद उल अजहा की अदा की गई नमाज

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey)  : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में रविवार को विभिन्न मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई. घाटशिला जमा मस्जिद फुलपाल, मऊभंडार, नवाब कोठी सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा कर एक दूसरे को ईद उल अजहा की बधाई दी गई.  सुबह मौसम खराब होने के कारण मऊभंडार स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज होनी थी लेकिन मौसम को देखते हुए और करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ईदगाह में नमाज नहीं हुई बल्कि मऊभंडार की बड़ी मस्जिद में सुबह आठ बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-approval-of-three-indoor-games-for-the-disabled-in-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में दिव्यांगों के लिये तीन इंडोर गेम की स्वीकृति

लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी

लेकिन भीड़ ज्यादा थी जगह कम पड़ गई. इसलिए एक जमात के खत्म होते ही दूसरी जमात फिर से नमाज पढ़ा.  नमाज  के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी और गरीबों को दान किया. प्रशासन की ओर से चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. मंडार मस्जिद में ओपी प्रभारी सोनू कुमार स्वयं नजर बनाए हुए थे. वही घाटशिला जमा मस्जिद में घाटशिला थाना प्रभारी एसपी गुप्ता तथा अन्य मस्जिदों में भी पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ तैनात थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही