Search

 
 
 

घाटशिला : नामांकन के पहले दिन आठ अधिवक्ताओं ने भरा अपना-अपना पर्चा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला बार एसोसिएशन का चुनाव 8 सितंबर को होना है. इसके लिए मंगलवार से नामांकन प्रारंभ हो गया. नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष समेत कुल आठ लोगों ने अपना-अपना पर्चा चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश कुमार, मनोरंजन भकत एवं दिप्ती सिंह के समक्ष भरा. पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए तपेश चन्द्र दास एवं दशरथ महतो, उपाध्यक्ष पद के लिए किरिटी गुहा और नारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष के लिए मनोज त्रिपाठी, संयुक्त सचिव प्रशासनिक के लिए सहर्ष साहा और विश्वनाथ महतो तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रवीर कुमार भकत ने नामांकन किया. जानकारी के अनुसार घाटशिला बार एसोसिएशन का चुनाव आठ सितंबर को होगा. चुनाव के दिन ही मतों की गिनती एवं परिणाम भी आएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sjmwdc-distributed-loan-among-85-women/">जमशेदपुर

: एसजेएमडब्ल्यूडीसी ने 85 महिलाओं के बीच किया ऋण वितरण

1 अगस्त को होगा फाइनल सूची का प्रकाशन

इस चुनाव में घाटशिला बार एसोशिएसन के 153 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, यह चुनाव वर्ष 2023-2025 दो साल के लिए होगा. 22 से 26 अगस्त तक विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे. 28 अगस्त को नामांकन की छंटनी की जाएगी. 31 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकेगा. 1 अगस्त को प्रत्याशियों के नाम की फाइनल सूची का प्रकाशन होगा. 21 सितंबर तक अध्यक्ष पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष के लिए चार एवं महाससचिव के लिए तीन फॉर्म की बिक्री हुई है. वहीं, संयुक्त सचिव प्रशासनिक के लिए चार एवं पुस्तकालय के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए तीन एवं सह कोषाध्यक्ष के लिए दो लोग एवं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए आठ लोगों ने फॉर्म खरीदे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही