Search

 
 
 

घाटशिला : बांकी गांव में अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड के बांकी गांव में अष्टम प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन बुधवार को दधि महोत्सव के साथ हुआ. संकीर्तन में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू शामिल हुई. उन्होंने महिलाओं संग अबीर गुलाल लगाकर संकीर्तन का समापन किया. मुर्मू ने विधिवत पूजा अर्चना कर कहा कि भक्ति की बयार ही क्षेत्र में खुशहाली का प्रतीक है. जगन्नाथ मंदिर में आयोजित संकीर्तन में स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-appointed-agency-to-catch-stray-animals/">जमशेदपुर

: आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए जेएनएसी ने नियुक्त की एजेंसी
इसमें चैतन्य सम्प्रदाय फुलडूंगरी, गोविंद सम्प्रदाय कालिकापुर, राधा गोविंद सम्प्रदाय बेनाशोल, तथा राधा गोविन्द संप्रदाय काड़ाडुबा की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. संकीर्तन को सफल बनाने में पुजारी ऋषिकेश दास, गुहिराम दास, मधुसूदन दास, अमर सिंह कर्मकार, यमुना दास, गोपाल दास, संजय दास, तपन कुमार दास, प्रदीप कुमार दास, कांचन दास, किरीटी दास, हेमंत शेखर दास समेत अनेक सदस्य जुटे रहे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bms-protest-in-front-of-dc-office-handed-over-demand-letter/">जमशेदपुर

: बीएमएस ने डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना, सौंपा मांग पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही