Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अष्टम प्रहर हरिनाम संकिर्तन शुरू, सात मंडली कर रहे शिरकत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड के जुनबनी पंचायत के हरिणदुकड़ी गांव में अष्टम प्रहर हरिनाम संकिर्तन का शुभारंभ मंगलवार को हुआ. इस संकीर्तन में कुल सात संकीर्तन मंडली भाग ले रहे हैं. मंगलवार को हरिनाम संकिर्तन का शुभारंभ पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ. इस मौके पर महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत के उप मुखिया सुजन कुमार मन्ना ने कहा कि हरिणदुकड़ी गांव में पिछले कई वर्षों से लगातार हरिनाम संकिर्तन का आयोजन किया जा रहा है. इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबादः">https://lagatar.in/hussainabad-pre-launch-of-needofast-technology-project-rimjhim-vip-city/">हुसैनाबादः

नीडोफास्ट टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट, रिमझिम वीआईपी सिटी का प्री-लॉन्च

सांसद गांव में हरी चौपाल का करा रहे हैं निर्माण

उन्होंने बताया कि इस बार सात संकिर्तन मंडली है जिसमें हल्दीपोखर, आमईनगर, बहरागोड़ा, घाटशिला मंडली शामिल है. कमेटी के सदस्य सुजन कुमार मन्ना ने कहा गांव के कीर्तन को देखते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने गांव में अपने सांसद निधि से एक हरी चौपाल का निर्माण करा रहे हैं, जो अगले वर्ष तक पुरा हो जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही