Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : सुवर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान बुजुर्ग की डूबकर मौत

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मउभंडार ओपी क्षेत्र अर्न्तगत टुमांगडुंगरी सुवर्णरेखा नदी में गुरुवार की शाम नहाने के क्रम में डुबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीण एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उक्त व्यक्ति का शव कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला गया. शव को नदी से निकलने के बाद पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार टुमांगडुंगरी बस्ती निवासी रामचन्द्र सोय (65 वर्ष) गुरुवार की शाम सुवर्णरेखा नदी में नहाने गये थे. जब देरशाम तक घर नही लौटे तो परिजनों से खोजना शुरु किया. इसे भी पढ़ें : तांतनगर:">https://lagatar.in/tantnagar-mother-of-three-children-absconding-with-lover-in-khediatangar-children-complained-to-op/">तांतनगर:

खेड़ियाटांगर में प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्‍चों की मां, बच्चों ने ओपी में की शिकायत

काफी मशक्कत के बाद आज मिला शव

खजबीन के क्रम में यह बात सामने आयी की हो सकता है, वह नहाने के क्रम में ही नदी में डुब गये हो. इसके बाद गुरुवार की शाम से ही नदी में शव खोजना ग्रामीणों ने शुरु कर दिया लेकिन शव नही मिला. शुक्रवार को परिजनों ने मामले की जानकारी प्रशासन को दी. जिसके बाद सीओ राजीव कुमार, कार्यपालक दंडाधाकिरी जेपी करमाली, मउभंडार ओपी पुलिस घटनास्थल के पास पहुंची. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सुबह से ही शव को खोजने का सिलसिला शुरु हुआ. लेकिन दिन के ढ़ाई बजे जाकर ग्रामीणों ने शव को उसी स्थान से निकाला जहां पर वह नहा रहे थे. इस कार्य में जिला परिषद सदस्य करण सिंह उर्फ टिंकू सिह, समाजसेवी कालीराम शर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही