Search

 
 
 

Ghatshila : केंद्र सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने की तिथि की घोषणा - रामदास सोरेन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड विधानसभा के चुनाव की तिथियों की घोषणा 15 अक्टूबर 2024 को की गई, जबकि झारखंड में सरकार गठन की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2025 है. केंद्र सरकार के दबाव में भारत निर्वाचन आयोग ने समय से पूर्व झारखंड में चुनाव की तिथि घोषित कर दी है. उक्त बातें झारखंड सरकार के तकनीकी एवं उच्च शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने घाटशिला के एक होटल में प्रेस वार्ता कर शुक्रवार को कही. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड राज्य में रहने वाले लोगों के धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं की अनदेखी की है. इस अवधि में बहुत से त्योहार आ रहे हैं. इस पर चुनाव आयोग को गौर करना चाहिए था. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर से लेकर 8 नवंबर तक तमाम पर्व त्योहार हैं. लक्ष्मी पूजा, मनसा पूजा, काली पूजा, दीपावली, धनतेरस, सोहराय, गोवर्धन पूजा, छठ महापर्व है. जो विभिन्न समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार हैं. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-former-mlas-wife-participated-in-lakshmi-and-mansa-puja/">Baharagoda

: पूर्व विधायक की पत्नी ने लक्ष्मी व मनसा पूजा में की शिरकत

असम के चायबगान में बसे झारखंड के आदिवासियों का मुद्दा उठाया

रामदास सोरेन ने कहा कि असम में 100 वर्ष से अधिक समय पहले झारखंड के आदिवासियों को अंग्रेजी शासन काल में यहां से ले जाकर चाय बगान में काम करने के लिए बसाया गया था. पर आज तक वहां की सरकार ने उन्हें अनुसूचित जनजाति की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई है. इसको लेकर झारखंड कैबिनेट की बैठक में विशेष कमेटी का गठन किया गया है जो असम जाकर इसकी जांच करेगी. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, अर्जुन सोरेन, प्रधान सोरेन, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, काली पद गोराई, काजल डॉन, सोनू अग्रवाल सहित अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-ssp-inspected-check-post-on-jharkhand-bengal-border/">धनबाद

: डीसी, एसएसपी ने झारखंड-बंगाल सीमा पर चेकपोस्ट का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही