Search

 
 
 

घाटशिला : बार एसोसिएशन का चुनाव 8 सितंबर को, चुनावी प्रक्रिया शुरू

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला बार एसोसिएशन का चुनाव 8 सितंबर को होगा. चुनाव के दिन ही मतों की गिनती एवं परिणाम भी घोषित किया जाएगा. चुनाव में घाटशिला बार एसोसिएशन के 153 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, यह चुनाव दो वर्ष के लिए होगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश कुमार प्रसाद, मनोरंजन भकत एवं दिप्ती सिंह ने बताया कि आठ सितंबर को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव प्रशासनिक, पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष एवं पांच कार्यकारिणी सदस्यों का मतदान के माध्यम से किया जाएगा. चुनाव को लेकर पिछले 16 अगस्त से नामांकन फार्म की बिक्री शुरू हो गई है, इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-scuffle-with-the-sweeper-of-jugsalai-municipal-council/">जमशेदपुर

: जुगसलाई नगर परिषद के सफाई कर्मी से हाथापाई

31 अगस्त तक नाम वापस ले सकेंगे प्रत्याशी

नामांकन फार्म खरीदने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक थी. 22 अगस्त से 26 अगस्त तक विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे. 28 अगस्त को नामांकन की स्कूटनी की जाएगी. 31 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकेगा. 1 अगस्त को प्रत्याशियों की फाइनल सूची का प्रकाशन होगा. 8 सितंबर को चुनाव होगा. अभी तक जो नामांकन पत्र बिके है, उनमें अध्यक्ष पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष के लिए चार एवं महासचिव के लिए 3 फार्म की बिक्री हुई है. बता दें कि मंगलवार से इस चुनाव को लेकर गहमा गहमी शुरू हो जाएगी. बाकी पदों के लिए भी नामांकन फार्म की बिक्री हुई है, लेकिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महासचिव के चुनाव में घमासान देखने को मिल सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही