Search

 
 
 

घाटशिला : उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांटीझरना में हुआ बाल संसद का चुनाव, रुबिका मुंडा बनी पीएम

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांटीझरना में रविवार को बाल संसद के गठन को लेकर चुनाव किया गया. बाल संसद का चुनाव कराने की जिम्मेदारी विद्यालय के शिक्षक डॉ. कमर अली एवं किशोर कुमार बांद्रा को दी गई थी. इन शिक्षकों की देखरेख में बाल संसद का चुनाव सफलतापूर्वक कराया गया. चुनाव में रुबिका मुंडा को प्रधानमंत्री, रंजना मानकी सांस्कृतिक मंत्री, भारती मुंडा जल मंत्री, खेरवाल सोरेन पर्यावरण मंत्री, सावित्री सिंह तथा शालिनी सिंह स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सफाई मंत्री, माला सिंह सूचना व संचार मंत्री, रोहित सिंह को खेलकूद मंत्री सर्वसम्मति से बनाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-300-meter-road-in-baridih-could-not-be-built-by-tsuisl-in-three-years-anger-among-people/">जमशेदपुर

: तीन वर्षों में टीएसयूआईएसएल से नहीं बन पायी बारीडीह में 300 मीटर सड़क, लोगों में आक्रोश

छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से दिया वोट

जानकारी देते हुए शिक्षक डॉ. कमर अली ने बताया कि बाल संसद के चुनाव में विद्यालय के कक्षा छठी से दसवीं तक के छात्रों ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि पुराने बाल संसद के बहुत से छात्र-छात्राएं दसवीं कक्षा के थे वे मैट्रिक परीक्षा पास कर स्कूल से निकल गए हैं. इसलिए नए बाल संसद के गठन की आवश्यकता पड़ रही थी. इसी संदर्भ में विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराया गया. जिसमें मध्य तथा उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ वोट दिया. वोट की गिनती हुई और फिर कई लोग उसमें मंत्री चुने गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही