Search

घाटशिला : जुनबनी पंचायत में 4 दिन से विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड के जुनबनी पंचायत में 4 दिन से विद्युत आपूर्ति नहीं किए जाने से नाराज रघुनाथडीह के ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया. विगत 4 दिन पहले हवा के कारण धालभूमगढ़ प्रखंड के जुनबनी पंचायत के लगभग 5 गांव में बिजली नहीं है. ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कामकाज ठप है. पानी की काफी दिक्कतें हो रही है. व्यवसाई परेशान हैं. तेज धूप में लोगों को घर में रहना मुश्किल हो गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-rourkela-police-arresting-two-maoists-and-interrogating-them-at-a-secret-place/">किरीबुरू

 : राउरकेला पुलिस दो नक्सलियों को पकड़ कर गुप्त स्थान पर कर रही है पूछताछ

गुरुवार तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो कार्यालय का होगा घेराव

मौके पर उप मुखिया सूजन कुमार मन्ना ने कहा अगर गुरुवार तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ बिजली ऑफिस का घेराव किया जाएगा. अगर थोड़ी सी हवा से 4 दिन लाइन नहीं है तो आने वाले बरसात के दिनों में बिजली की स्थिति क्या होगी. मौके पर राजेश अग्रवाल, विमल सिंह, विनय मन्ना, शंकर बेहरा, मेथरा बेहरा, शंभू बेहरा, कलिया बेहरा, तारक बेहरा, नरयान बेहरा, गौतम बेहरा, नमिता कर्मकार, सुलोचना बेहरा, रीता बेहरा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp