Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : रेलवे स्टेशन व कॉलोनी में 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी में पिछले 48 घंटे से बिजली नहीं रहने के कारण पूरे क्षेत्र में ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है. बिजली नहीं रहने के कारण लोग तो परेशान हैं ही, सबसे ज्यादा दिक्कत पानी को लेकर हो रही है. लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. बुधवार को रेलवे प्रबंधन द्वारा कॉलोनी के लोगों की परेशानियों को देखते हुए दो टैंकर पानी बाहर से मंगवाकर लोगों को दिया गया. बावजूद इसके जरुरत के अनुसार लोगों को पानी नहीं मिल पायी. इधर भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए रेलवे कॉलोनी के कुछ लोगों ने ट्रांसफॉर्मर ठीक होने तक जेनरेटर की व्यवस्था की है, ताकि लोग घर के बच्चों को इस भीषण गर्मी से निजात दिला सकें. हालांकि बुधवार को भी ट्रांसफॉर्मर ठीक होने की कम ही संभावना है. बुधवार को कॉलोनी के लोग भीषण गर्मी से परेशान दिखे और हाथ का पंखा से किसी प्रकार दिन गुजार रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Ghatshila-Pani-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-village-head-of-the-area-mobilized-against-the-si-of-maubhandar-op/">घाटशिला

: मऊभंडार ओपी के एसआई के खिलाफ क्षेत्र के ग्राम प्रधान गोलबंद
दूसरी ओर पानी को लेकर घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी हाहाकार मचा हुआ है. घाटशिला मारवाड़ी सम्मेलन के नये अध्यक्ष सुनील जैन के नेतृत्व में दर्जनों समाज के युवकों ने रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था खरीदकर करवाया. समाज के लोगों ने दिनभर खड़े होकर लोगों के बीच पानी का वितरण किया. कुछ लोगों ने स्टेशन परिसर में प्याऊ की व्यवस्था भी करवाई है. इन सबके वावजूद बिजली नहीं रहने के कारण कॉलोनी के लोग खासे परेशान हैं, क्योंकि जंगल से भरे इस कॉलोनी शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है. सांप बिच्छु का डर उन्हें अलग सता रहा है. जानकारी के अनुसार रेलवे आरपीएफ परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर से ही रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी के लगभग 30 से 35 परिवारों में बिजली की सप्लाई होती है. इस स्पलाई से जो मोटर चलता है, उसी का पानी टंकी में भरकर कॉलोनी एवं रेलवे के प्लेटफॉर्म पर पानी की आपूर्ति की जाती है. यही ट्रांसफॉर्मर सोमवार की दोपहर अनाचक तेज आवाज के साथ खराब हो गयी. इसके कारण सोमवार रात से अंधेरा छाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही