Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड घाटशिला की ओर से रविवार को घाटशिला फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा. इससे सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक 11केवी का लाइन बंद रहेगा. 11 केवी घाटशिला फीडर से जुड़े क्षेत्र मेन रोड घाटशिला, फुलडुंगरी, पावड़ा, लालडीह आदि क्षेत्र में चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसकी जानकारी विद्युत कनीय अभियंता आनंद कश्यप ने दी है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से हुई परेशानी के लिए खेद है. मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होते ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-leaders-of-jharkhand-mukti-morcha-paid-tribute-near-block-headquarters/">घाटशिला
: प्रखंड मुख्यालय के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
घाटशिला : मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को चार घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Leave a Comment