Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड घाटशिला की ओर से शुक्रवार को राजस्टेट फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा. इसके कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 11केवी लाइन बंद रहेगी. राजस्टेट फीडर से जुड़े क्षेत्र जैसे राजस्टेट, घाटशिला, पोस्ट ऑफिस रोड, एलआईसी कॉलोनी, काशीदा मेन रोड, कशीदा गैस गोदाम, हाईवे जेएन पैलेस रोड आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसकी जानकारी विद्युत कनीय अभियंता आनंद कश्यप ने दी है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से हुई परेशानी के लिए खेद है. मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होते ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/corona-explosion-in-chandil-18-girl-students-of-kasturba-found-positive/">चांडिल
में कोरोना विस्फोट, कस्तूरबा की 18 छात्राएं मिली पॉजिटिव
[wpse_comments_template]

Leave a Comment