Search

 
 
 

घाटशिला : विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रखंड कार्यालय में लगा ऊर्जा मेला

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने शनिवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया. मौके पर विधायक रामदास सोरेन ने विधिवत मेले का उद्घाटन किया. विधायक ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया कि ऊर्जा मेला में शामिल होकर विद्युत समस्या से निजात पाने की सुविधाओं का लाभ उठाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-appeal-to-save-electricity-in-energy-fair-consumers-reached-with-their-problems/">जमशेदपुर

: ऊर्जा मेला में बिजली बचाने की अपील, अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे उपभोक्ता

बिजली से संबंधित कोई समस्या हो आवेदन दें तत्काल निष्पादन किया जाएगा

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 100 युनिट मुफ्त बिजली का लाभ लेने हेतु घर के खराब मीटर को बदलें तथा अन्य किसी भी प्रकार की विद्युत से संबंधित समस्या है तो आवेदन दें तत्काल निष्पादन किया जाएगा. इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार बिहारी, सहायक अभियंता कपिल रंजन तिग्गा, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव, अंचलाधिकारी राजीव कुमार एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही