Search

 
 
 

घाटशिला : कॉलेज में बंद हो सकता है इंटर में नामांकन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : नई शिक्षा नीति के तहत महाविद्यालय में इंटर का नामांकन बंद किए जाने की संभावना को लेकर बुधवार को विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ने मारवाड़ी हिंदी प्लस टू उच्च विद्यालय पावड़ा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक संदीप केसरी ने बताया कि हमारे यहां कला और विज्ञान में शिक्षक की कोई कमी नहीं है. जो भी छात्र इंटर में नामांकन कराना चाहते हैं वे स्वेच्छा से करा सकते हैं. विद्यालय में प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लासेस तथा कंप्यूटर शिक्षा से लेकर विज्ञान संकाय में 5 शिक्षक हैं, परंतु वाणिज्य संकाय के एक शिक्षक राजू कुमार अपनी पत्नी की हत्या आरोप में जेल में बंद है. इसके कारण इस विद्यालय में वाणिज्य संकाय में कोई भी शिक्षक नहीं हैं. इसके अलावा विद्यार्थियों को बैठने के लिए क्लास रूम की स्थिति काफी जर्जर है. बेंच-डेस्क की घोर कमी है. संसाधन उपलब्ध हो जाए तो इस विद्यालय में इंटर में पांच तथा मैट्रिक तक के लिए 10 शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय में उपलब्ध हैं. इसे भी पढ़ें : 70">https://lagatar.in/70-year-old-man-became-groom-son-grandson-and-villagers-danced-on-their-shoulders/">70

साल का बुजुर्ग बना दूल्हा, बेटे-पोते और ग्रामीणों ने कंधे पर उठाकर नचाया
विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ने कहा कि यहां के छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए विधायक रामदास सोरेन से मूलभूत संरचना का विकास करवाना अति आवश्यक है, नहीं तो घाटशिला कॉलेज के लगभग 2000 छात्र-छात्राएं इंटर की पढ़ाई से वंचित हो जाएंगे. हालांकि छात्राओं के लिए बलदेव इंटर कॉलेज कशीदा में है. छात्रों के लिए शहरी क्षेत्र का एकमात्र यह प्लस टू विद्यालय है, जो चिंता का विषय है. इसके बावजूद समय रहते समस्या का समाधान करने के लिए विधायक रामदास सोरेन से चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि तारामणि स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय मॉडल स्कूल घाटशिला में छात्र-छात्राएं नामांकन ले सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही