Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में यूजी पांचवें सेमेस्टर में नामांकन को लेकर इन दिनों छात्रों की काफी भीड़ चल रही है. विगत 8 जून से नामांकन प्रारंभ हुआ जिसकी अंतिम तिथि 15 जून तक निर्धारित थी. गर्मी के कारण इसे दो दिनों के लिए बढ़ाकर 17 जून तक कर दिया गया है. नामांकन में विद्यार्थियों को कोई कठिनाई न हो इसके लिए प्राचार्य डॉ आर के चौधरी विशेष रुप से ध्यान दे रहे हैं. छात्रों की सुविधा के लिए दो वाटर कूलर भी लगवा दिया गया है. यूजी पांचवें सेमेस्टर में नामांकन के बाद यूजी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का नामांकन 19 जून से प्रारंभ होगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-one-day-full-moon-satsang-of-sri-sri-nigamanand-saraswati-paramhans-dev-organized-in-tadua/">बहरागोड़ा
: ताड़ुआ में श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग आयोजित इसकी अंतिम तिथि 28 जून निर्धारित किया गया है. प्राचार्य डा. चौधरी ने बताया कि यूजी पांचवें सेमेस्टर में बीए में 1529, बीएससी में 323 तथा बीकॉम में 199 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिन्हें नामांकन प्रपत्र भरकर जमा करना है. वहीं यूजी तृतीय सेमेस्टर में बीए में 1789, बीएससी में 369 तथा बीकॉम में 217 विद्यार्थी हैं, जिन्हें नामांकन प्रपत्र भरकर नामांकन शुल्क के साथ जमा करना है. तृतीय सेमेस्टर में नामांकन के समय छात्रों को नामांकन प्रपत्र के साथ द्वितीय सेमेस्टर का अंक पत्र एवं प्रवेश पत्र की छाया प्रति, सेमेस्टर वन में लिए नामांकन की रशीद की प्रति, आधार कार्ड एवं एक पासपोर्ट फोटो जमा करना है. [wpse_comments_template]
घाटशिला : कॉलेज में 17 जून तक होगी यूजी पांचवें सेमेस्टर में नामांकन
Leave a Comment