Search

 
 
 

घाटशिला : महाविद्यालय में 18 जुलाई से यूजी सेमेस्टर वन में होगा नामांकन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  घाटशिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार चार वर्षीय स्नातक सेमेस्टर वन सत्र 2023- 27 में नामांकन 18 जुलाई से प्रारंभ होगा. इसको लेकर प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी की अध्यक्षता में कॉलेज शिक्षक एवं स्टाफ के साथ बैठक की गई. बैठक के बाद महाविद्यालय सूचना पट पर एक सूचना भी लगवा दिया गया है. प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि यूजी सेमेस्टर वन में नामांकन को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण डॉ एससी दास द्वारा नामांकन सूचना एवं गाइडलाइन जारी कर दिया गया है. नामांकन पूर्व की भांति चांसलर पोर्टल द्वारा ऑनलाइन होगा. इसमें विद्यार्थी 29 जून से 12 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकेंगे. इसमें वे सभी विद्यार्थी जो सीयूईटी की परीक्षा में शामिल हुए थे या जो नहीं हुए थे, वे सभी चांसलर पोर्टल पर नामांकन हेतु आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-take-special-care-of-the-convenience-of-women-in-jail-womens-commission/">साहिबगंज

: जेल में बंदी महिलाओं की सुविधा का रखें विशेष ध्यान : महिला आयोग
नामांकन संबंधी प्रथम सूची 17 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी और 18 जुलाई से 25 जुलाई तक महाविद्यालय में नामांकन होगा. नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने पर 7 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी. प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि नामांकन के समय एक हेल्प डेस्क भी लगवाया जाएगा, ताकि छात्रों को कोई परेशानी ना हो. शेष अन्य विषय महाविद्यालय द्वारा मेरिट लिस्ट जारी होने पर नामांकन प्रपत्र के सत्यापन के समय भरवाया जाएगा. नामांकन को लेकर बैठक में नामांकन प्रभारी डॉ एस पी सिंह, डॉ पी के गुप्ता, डॉक्टर नरेश कुमार, डॉ एस के सिंह, प्रो. इंदल पासवान, डॉक्टर संदीप चंद्रा, डा संजेश तिवारी, प्रधान सहायक मणिंद्र मार्डी, नामांकन सहायक रमेश मुर्मू, अजय कुमार मार्डी, शुभ नाथ झा, विष्णु कालिंदी मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही