Search

 
 
 

Ghatshila : नीलामी के दो माह बाद भी बुरुडीह डैम में शुरू नहीं हुआ नौका परिचालन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): प्राकृतिक के गोद में बसे इस क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक बुरुडीह डैम है. बुरुडीह डैम में काफी संख्या में पर्यटक आते हैं लेकिन पिछले एक साल से नौका परिचालन बंद है. इससे पर्यटकों में काफी निराशा देखने को मिल रही है. इस दौरान पड़े-पड़े नौका परिचालन के लिए दो मोटर बोट समेत कुल सात बोट पूरी तरह खराब हो चुके हैं.

28 सितंबर को हो चुकी है नीलामी

प्रशासन ने पिछले 28 सितंबर को बुरुडीह डैम में नौका परिचालन के लिए नीलामी कराई थी. इस नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाकर घाटशिला के राम बिलास सिंह ने 8 लाख 27 हजार में डाक अपने नाम किया. राम बिलास सिंह के अनुसार नीलामी लेने के बाद वह 8 लाख 27 हजार के एवज में 6 लाख 21 हजार रुपया उसी समय जमा भी कर चुके हैं. इस बीच नौका परिचालन को ले बुरुडीह समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने नौका परिचालन बाहरी लोग से ना कराकर ग्राम सभा के माध्यम से कराने को लेकर कई दिनों तक आंदोलन भी किया. वहीं डैम में खराब पड़े नौका को प्रशासन द्वारा वाहन से उठाकर नया नौका देने की बात कहते हुए उसे अनुमंडल कार्यालय लाया गया. लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी नया नौका बुरुडीह नहीं पहुंचा, ना ही डैम में नौका परिचालन शुरू हो सका.

नौका नहीं होने से निराश लौट रहे पर्यटक

जानकारी के अनुसार घाटशिला में हर साल पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते है. जो भी पर्यटक आते हैं वह बुरुडीह डैम जाना नहीं भूलते. यहां पर्यटक की भीड अक्टूबर से लेकर फरवरी तक रहती है. अभी डैम में लबालब पानी भी भरा है, लेकिन नौका नहीं होने से पर्यटक निराश होकर लौट रहे हैं. इतना ही नहीं सैकड़ों लोगों का रोजगार भी इससे छिन रहा है.

क्‍या कहना है घाटशिला अनुमंडलाधिकारी का

इस संबंध में घाटशिला अनुमंडलाधिकारी सुनील चन्द्र ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण अभी कुछ नहीं किया जा सकता.  चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही इसकी प्रक्रिया शुरू की  जायेगी. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-mahasangram-who-won-on-20-out-of-38-seats-will-get-the-key-to-power/">अब

20 नवंबर को 38 सीटों पर महासंग्राम, जिसने मारी बाजी, मिलेगी सत्ता की चाबी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही