Search

 
 
 

Ghatshila : एवरग्रीन गणेश पूजा कमिटी लालडीह ने किया पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : एवरग्रीन गणेश पूजा कमेटी लालडीह के पंडाल निर्माण के लिए पंडित सुशांत पाण्डेय ने शनिवार को भूमि पूजन किया . इसके साथ ही गणेश पूजा पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो गया. गणेश पूजा कमेटी द्वारा इस वर्ष अयोध्या के तर्ज पर राम मंदिर का भव्य पंडाल बनाया जाएगा. गणेश पूजा में चार दिवसीय पूजा के दौरान सुन्दरकाण्ड पाठ, विशेष पूजा पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  Dumaria:">https://lagatar.in/dumaria-a-woman-picking-paddy-straw-in-the-field-died-after-it-fell-one-injured/">Dumaria:

खेत में धान का बिचड़ा उठा रही महिला की ठनका गिरने से मौत, एक घायल
भूमि पूजन में कमेटी के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित थे. अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से प्रत्येक वर्ष गणपति बाबा की प्रतिमा स्थापित कर किया जाता है. इस वर्ष अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के मॉडल का पंडाल बनाया जा रहा है साथ ही साथ आकर्षक विद्युत साज सज्जा भी की जाएगी. इस अवसर पर सचिव प्रकाश सिंह, मुनिलाल दास, कोषाध्यक्ष कुन्दन कुमार वर्मा, अजय शर्मा, तपेश मिश्रा उपाध्यक्ष मुकेश गिरी सहित अन्य पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-guava-forest-department-planted-500-saplings-on-international-tribal-day/">Kiriburu

: अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर गुवा वन विभाग ने रोपे 500 पौधे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही