Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : महाविद्यालय में 16 व 17 जून को यूजी सेमेस्टर-1 का भरा जाएगा परीक्षा फार्म

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सत्र 2022-26 में नामांकित यूजी सेमेस्टर- 1 का परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि विलंब शुल्क के साथ विश्वविद्यालय द्वारा 27 मई तक निर्धारित थी. उक्त तिथि तक 2202 पंजीकृत छात्रों में से 1970 विद्यार्थियों ने अपना परीक्षा फॉर्म जमा कर दिया था. जिसे शुल्क सहित विश्वविद्यालय में जमा करवा दिया गया है. शेष छूटे 232 विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म भरवाने हेतु प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने कोल्हान विश्विविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके चौधरी से वार्ता कर 2 दिनों का समय मांगा. परीक्षा फार्म भरने हेतु 16 एवं 17 जून का समय अंतिम रूप से दिया गया है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-new-transformer-installed-in-banbeda-tola-villagers-got-relief/">गुड़ाबांदा

: बनबेड़ा टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

232 छात्र परीक्षा फार्म भरने से रहे गए हैं वंचित

प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने परीक्षा फार्म भरने से वंचित 232 छात्रों को सूचित किया है कि वे अपना परीक्षा फार्म 200 रुपया विलंब शुल्क के साथ 16 एवं 17 जून को महाविद्यालय आकर अनिवार्य रूप से जमा कर दें. इसके बाद छूटे विद्यार्थियों को कोई भी अवसर नहीं मिलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही