Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : उपायुक्त के निर्देश पर चिकित्सकों के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंकर टुडू ने टीम गठित कर क्षेत्र के विभिन्न नर्सिंग होम तथा दवा दुकानों में प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों के प्रमाणपत्रों की जांच की. इस टीम में डॉ आरएन सोरेन, स्वास्थ्य कर्मी राजेश कुमार ओझा, संजीव पाल एवं स्थानीय थाना की पुलिस शामिल थी. सभी की मदद से जांच अभियान चलाया गया. इसमें घाटशिला स्टेशन चौक के समीप शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में प्रैक्टिस कर रहे डॉ एके दे जांच टीम के सामने आए नहीं, हालांकि उनके सहयोगियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने चिकित्सक का प्रमाण पत्र की जांच अनुमंडल अस्पताल में आकर करा लें. इसके बाद डॉ आरएन भुइयां, ओम साईं राम नर्सिंग होम, दाहीगोड़ा तथा गालूडीह क्षेत्र के कई चिकित्सकों का प्रमाण पत्रों की जांच की गई. शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-girl-students-of-bsc-nursing-and-jnm-had-fun-with-the-children-of-cheshire-home/">आदित्यपुर

: बीएससी नर्सिंग व जेएनएम की छात्राओं ने चेशायर होम के बच्चों के साथ की मस्ती

जांच के बाद सिविल सर्जन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है. प्रखंड भर में झोलाछाप डॉक्टरों की जांच कर दो दिनों के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करना है. उपायुक्त के निर्देश पर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल के साथ विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में जांच अभियान चलाया गया है. इसमें कई निजी चिकित्सक ने प्रमाण पत्र जमा किया है और कई लोगों का प्रमाण पत्र आना बाकी है. जांच उपरांत जो भी पाया गया है उसका प्रतिवेदन सिविल सर्जन को समर्पित किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही