Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : राष्ट्रीय लोक अदालत में 283 मामलों का निष्पादन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है. राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन एडीजे केके शुक्ला सहित अन्य न्यायाधीश एवं अधिवक्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एडीजे केके शुक्ला ने कहा कि वादो का त्वरित निष्पादन कराने का सबसे सरल और आसान तरीका लोक अदालत है. लोक अदालत के माध्यम से हर प्रकार के लंबित मामलों का निष्पादन किया जाता है इसमें अधिक से अधिक लोग अपने वादो का निष्पादन कराएं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-free-health-check-up-camp-of-sampoorna-humanity-welfare-association-on-may-14/">चाकुलिया

: संपूर्ण मानवता कल्याण संघ का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 14 मई को

तीन बेंच का किया गया गठन 

राष्ट्रीय लोक अदालत में वादो का निष्पादन करने के लिए तीन बेंच का गठन किया गया था. इसमें प्रथम बेंच में एडीजे केके शुक्ला के अलावा पैनल अधिवक्ता सुनील सिंह सहित न्यायालय के कर्मचारी शामिल थे. दूसरे बेंच में एसीजेएम सुशीला सेरेंग पैनल अधिवक्ता दीप्ति सिंह तथा तीसरे बेंच में एसडीजेएम अमित आल्डा एवं पैनल अधिवक्ता सुप्रिती अधिकारी शामिल थे. न्यायाधीशों के द्वारा कुल 283 मामलों का निष्पादन करते हुए 61,05,974. रुपये का राजस्व वसूल किया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-administrations-bulldozer-in-gadda-encroachment-removed/">जमशेदपुर

: गदड़ा में चला प्रशासन का बुल्डोजर, हटाया गया अतिक्रमण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही